फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा करवाने के नाम पर घोखा धड़ी के मुक्ददमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,रायवाला।
विज्ञापन

रायवाला पुलिस ने प्रतीतनगर निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई 75 लाख की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को प्रतीतनगर से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एसएसआई विजय भारती ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अंकुर वर्मा पुत्र सुरेंद्र वर्मा निवासी शाहदरा, दिल्ली के खाते में पीड़ित की ओर से आखिरी बार जमा की गई ढाई लाख की ट्रांजेक्शन के आधार पर पूछताछ शुरू की गई थी। पूछताछ से घबराकर आरोपी अंकुर पीड़ित प्रतीतनगर निवासी किशोरी लाल गौड़ से सुलह करने के लिए पीड़ित से मिलने रायवाला पहुंचा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी मामले में आरोपी के साथ करीब सात से आठ अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने पुलिस को बताया कि मामले के मुख्य सरगना द्वारा कमीशन पर खातों में पैसे मंगवाए जाते थेे और अच्छा खासा कमीशन देकर पैसे वापस ले लिए जाते थे। पुलिस अन्य आरोपियों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें