फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार स्नेचरों ने युवती से चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

क्षेत्र में बदमाश बेकाबू हो गए हैं। वे दिनदहाड़े सरेराह वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उन पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसे ही सोमवार को बदमाशों ने हेमकुंड गुरुद्वारा पेट्रोल पंप के नजदीक स्कूटी सवार युवती से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन झपट ली। युवती ने शोर मचाते हुए लुटेरों का मुनिकीरेती के खारास्रोत तक पीछा किया, लेकिन स्कूटी खराब होने से वह स्नेचरों को नहीं पकड़ सकी। उसने पुलिसकर्मियों को चेन लूटने की जानकारी दी। युवती ने तपोवन पुलिस चौकी में वारदात की सूचना दी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर में स्कूटी सवार छिद्दरवाला निवासी अंकिता ऋषिकेश से लक्ष्मण झूला की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसके गले से चेन झपट ली। युवती ने उनका पीछा किया लेकिन स्कूटी खराब होने से वह स्नेचरों को नहीं पकड़ सकी। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटनास्थल के समीप एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता चला कि झपटकर भाग रहे बदमाशों का पीछा करने के कारण चेन मौके पर ही गिर गई थी। पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचे स्कूटी सवार दो युवकों ने चेन अपने पास रख ली। पास में ही शिकंजी बेचने वाले दुकानदार ने उन्हें रोका तो युवकों ने बताया कि वे युवती को चेन दे देंगे। जबकि युवती ने बताया कि उसे चेन नहीं मिली है। एसएसआई अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि घटनास्थल से चेन ले जाने वालों को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। अभी मामले में युवती की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें