फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग के आदेश को दिखाया ठेंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग रुड़की के लोक सूचना अधिकारी एसके त्यागी ने राज्य सूचना आयोग तथा लोनिवि के मुख्य अभियंता आरसी पुरोहित के आदेश को ठेंगा दिखाया है।
विज्ञापन

मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने 17 मार्च को रमेश चंद्र शर्मा की द्वितीय अपील का निस्तारण किया था। लोक सूचना अधिकारी की ओर से आठ महीने तक सूचना आवेदन नहीं मिलने को आयोग ने गंभीरता से लेते हुए प्रमुख अभियंता को दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था, ताकि इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो। आयोग के आदेश के अनुपालन में मुख्य अभियंता स्तर (मुख्यालय) कार्यालय प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष आरसी पुरोहित ने अधीक्षण अभियंता सिविल वृत्त, लोनिवि हरिद्वार को 3 अप्रैल को आयोग के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई का आदेश दिया था। अधीक्षण अभियंता ने सूचना आवेदन गुम होने का प्रकरण रुड़की से संबंधित होने पर वहां भेजा था। लोक सूचना अधिकारी एसके त्यागी ने आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए 18 अक्तूबर को रमेश चंद्र शर्मा तथा अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजकर बताया कि वर्णित पत्र किस स्तर पर गुम हुआ है, अभिलेखों के अवलोकन से स्पष्ट नहीं हो पाया है। ऐसे में किसी को दोषी मानना उचित नहीं है। ऐसे में उन्होंने किसी अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई नहीं की। रमेश चंद्र शर्मा का आरोप है कि सूचना का आवेदन कुंभ मेला कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार संबंधी सूचना से था, इसलिए जानबूझकर आवेदन प्राप्त नहीं होना बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें