फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत को बंधक बनाकर लूट का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पिरान कलियर।
पुलिस ने दरियापुर गांव स्थित सीताराम आश्रम में नौ-दस अक्तूबर की रात में महंत को बंधक बनाकर की गई लाखों की लूट के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई रकम में से 15 हजार रुपये और एक मोबाइल बरामद किया है। उ जबकि उनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलियर थाने में पत्रकार वार्ता में एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि नौ-दस अक्ूतबर की रात में दरियापुर स्थित सीताराम आश्रम के महंत बाबा हरिओम दास को बंधक बनाकर लूटपाट की गई थी। इस मामले में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दरियापुर में श्मशान घाट के पास से शैंकी पुत्र ऋषिपाल, पंकज पुत्र समय सिंह उर्फ भगत निवासी धीरमजरा भगवानपुर, कार्तिक रोड पुत्र ऋषिपाल निवासी दरियापुर दयालपुर तथा डा. बिजेंद्र सैनी उर्फ बबलू पुत्र राजपाल सैनी निवासी धीरमजरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से लूटे गए 15 हजार रुपये, एक मोबाइल तथा दो चाकू बरामद किए। एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों ने ढाई लाख रुपये बाबा के पास होने की सूचना पर लूट की योजना बनाई थी। उनके किसी साथी ने उन्हें बताया था कि अनिल कुमार मास्टर ने हाल ही में जमीन खरीदी है। जिसके एवज में ढाई लाख रुपये बाबा को दिए हैं। इस रकम के लालच में आरोपी दीवार फांदकर रात करीब ग्यारह बजे आश्रम में घुसे। एसपी देहात के अनुसार आरोपियों ने महंत हरिओम दास को बंधक बनाकर आलमारी रखे 50 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। रास्ते में पैसे का बंटवारा कर लिया गया। 15 हजार रुपये बाइक खरीदने के लिए पंकज को दिए गए और बाकी आपस में बांट लिए। पुलिस को पंकज ने बताया कि अपने हिस्से में आई रकम में से उसने एक मोबाइल खरीद लिया था। एसपी देहात ने बताया कि कार्तिक रोड और डा. बिजेंद्र की लूट की योजना बनाने में अहम भूमिका रही। उन्होंने ही बाबा के पास पैसे होने की जानकारी देकर घटना का पूरा प्लान बनाया।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही जमानत पर छूटा था शैंकी
एसपी देहात ने बताया कि घटना में शामिल शैंकी दो दिन पहले ही लूट के एक मामले में जमानत पर छूटकर आया था और अब दोबारा गिरफ्तार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें