ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
श्री पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर में महंत रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित शिव महापुराण के दसवें दिन रुद्र उत्पत्ति, पशुपति व्रत और बालक उपमन्यु आदि के प्रसंग सुनाए। कथा वाचक ललित ने कहा कि शिव महापुराण का श्रवण करने से इंसान को मन की शांति मिलती है। वह संसारी बंधनों से मुक्ति पाता है और विचारों में शुद्धता आती है। उन्होंने कहा कि यदि आप शिव मंदिर के आसपास से भी गुजरते हैं, तो आपको वही फल प्राप्त होता है जो मंदिर में पूजा करने से प्राप्त होता है। सेवादार संजय कुमार गर्ग ने बताया कि शनिवार को कथा के अंतिम दिन मंदिर प्रांगण में सामूहिक हवन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रखर संत गोपाल मणि सायंकाल में आरती आदि के साथ कथा का विश्राम करेंगे।
इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, राजेंद्र आनंद, राजकुमार गुप्ता, नवीन गुप्ता, मेनका अरोड़ा, पुनीत मेहरा, ललित आहूजा, विपिन जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, रोशन जायसवाल, शरद गोयल, विनोद अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, विक्की गोयल, अनुराग गोयल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।