आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है। पुलिस ने फरार आरोपियों के परिजनों को हिरासत में ले लिया है। फरार आरोपियों के रिश्तेदारों और अन्य लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। संदीप के घर पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई।
ये भी पढ़ें...जिंदगी और मौत की जंग: टिहरी झील की रेतीली दलदल में फंसा शख्स, बचाने के लिए जद्दोजहद, हेलीकॉप्टर की ली जाएगी मदद
ललित पर दर्ज हैं आपराधिक मामले
शांतिपुरी। पुलिस के मुताबिक, ललित पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ साल पहले खनन पट्टे के विवाद में हुई फायरिंग के मामले में उसे छह महीने की जेल हुई थी। वह जमानत पर बाहर आया था। वहीं कुछ साल पहले नगला बाईपास में हुए विवाद में उसके खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज है।
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। आरोपी ललित और दीपू के पांच डंपर और एक जेसीबी कब्जे में ली गईं हैं।- मंजूनाथ टीसी, एसएसपी