फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेच रहे थे भालू-हिरन के अंग, अब पीसेंगे 'चक्की'

Mon, 23 Dec 2013 10:59 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के गोपेश्वर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार पांडेय ने कस्तुरा हिरन और भालू की पित्ती की तस्करी के मामले में सोमवार को दो आरोपियों को सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


पढ़ें,दिल्ली फतह के बाद पहाड़ पर चढ़ेंगे केजरीवाल

कोर्ट ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष का सश्रम कारावास और 10-10 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।

2008 का है केस
25 सितंबर 2008 को नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के तिराहे पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने छापेमारी कर श्याम सिंह और आलम राम को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से कस्तुरा और भालू की पित्ती बरामद की गई थी।

पढ़ें, सौतेले बाप ने पार की क्रूरता की सारी हदें

मामले की रिपोर्ट फोर्स के एसआई बीएस बिष्ट ने कोतवाली चमोली में दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस की तरफ से की गई जांच के उपरांत न्यायालय में वाद दायर किया गया।
विज्ञापन


पढ़ें, महिलाओं के निशाने पर हैं 'आप'

मामले में विचारण के उपरांत सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार पांडेय ने दोनों आरोपियों को दोषी पाकर तीन-तीन साल के सश्रम कारावास के साथ ही 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें