अगर आपने आधार कार्ड बनवाया है और उसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर, लिंग या जन्मतिथि में बदलाव करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इधर-उधर दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से इंटरनेट के माध्यम से आधार कार्ड में सुधार कर सकते हैं। पांच विकल्पों में ऑनलाइन से अलग अगर कोई सुधार करना चाहते हैं तब ही इसके लिए नजदीकी आधार कार्ड केंद्र जाना होगा।
आधार कार्ड में ऑनलाइन सुधार के लिए लगाए जाने वाले डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी निकालें। उस पर अपने हस्ताक्षर करें और अंगूठे के निशान लगाएं। इसे ठीक नीचे अपना नाम और आधार कार्ड क्रमांक साफ अक्षरों में लिखें।
विज्ञापन
यह डॉक्यूमेंट आपको ऑनलाइन आधार कार्ड सुधार पोर्टल पर अपलोड करना होगा। आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए पहचान प्रमाण पत्र का डॉक्यूमेंट जरूरी है। पता बदलने के लिए पते का प्रमाण जरूरी है।
जन्मतिथि बदलने के लिए जन्मतिथि का प्रमाण जरूरी है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड में सुधार अभिभावकों के प्रमाण पत्रों से ही हो जाएगा।
नाम और फोटोयुक्त पहचान में बदलाव को यह प्रमाण जरूरी
आधार कार्ड
- फोटो : demo pic
पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के फोटो कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी फोटो आईडी कार्ड जरूरी है।
इसके अलावा पीएसयू द्वारा जारी किए गए सेवा फोटो पहचान पत्र, मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र, शस्त्र लाइसेंस, फोटो बैंक एटीएम कार्ड, फोटो क्रेडिट कार्ड, पेंशनभोगी फोटो कार्ड, स्वतंत्रता सेनानी फोटो कार्ड, किसान फोटो पासबुक, सीजीएचएस या ईसीएचएस फोटो कार्ड, किसान फोटो पासबुक, डाक विभाग द्वारा जारी किए गए नाम और फोटो होने का पता कार्ड, राजपत्रित अधिकारी या तहसीलदार द्वारा लेटरहेड पर जारी किए गए फोटो की पहचान वाले प्रमाणपत्र, विकलांगता पहचान पत्र, शादी का प्रमाण पत्र, रजिस्ट्रार द्वारा जारी किया गया शादी का प्रमाण पत्र, राजपत्र अधिसूचना, कानूनी नाम परिवर्तन सर्टिफिकेट।
पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट या पासबुक, डाकघर खाता स्टेटमेंट, राशन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी फोटो आईडी कार्ड, बिजली/पानी/टेलीफोन लैंडलाइन/संपत्ति कर रसीद/क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट का बिल(तीन माह से ज्यादा पुराना न हो), बीमा पॉलिसी, बैंक के लेटरहेड पर जारी फोटो वाला हस्ताक्षरित पत्र, शस्त्र लाइसेंस, पेंशनभोगी फोटो कार्ड, आयकर निर्धारण आदेश, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, पति या पत्नी का पासपोर्ट, गैस कनेक्शन का बिल आदि।
जन्मतिथि में बदलाव को यह प्रमाण जरूरी
जन्म प्रमाणपत्र, एसएसएलसी पुस्तक या सर्टिफिकेट, पासपोर्ट।
यह है आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल : www.ssup.uidai.gov.in