फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की 'बेबी' को भा गई उत्तराखंड की ये झील

Fri, 21 Oct 2016 08:47 PM IST
नई टिहरी, अमर उजाला, ब्यूरो

सार

  • टिहरी झील का दीदार करने पहुंची
  • कहा, फिल्म शूटिंग के लिए उपयुक्त है टिहरी झील 
  • साहसिक खेल महोत्सव में पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री 
विज्ञापन
अक्षय कुमार के साथ मधुरिमा तुलि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार की बेबी को उत्तराखंड की यह झील इतनी भा गई है कि बिजी शेड्यूल के बावजूद  वह इसके दीदार के निकल पड़ी। 
विज्ञापन

बेबी फिल्म की लीड एक्ट्रेस और उत्तराखंड मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री मधुरिमा पंत टिहरी झील साहसिक पर्यटन महोत्सव का लुत्फ उठाने टिहरी पहुंची। 

पत्रकार वार्ता में मधुलिका ने बताया उनकी मां विजया पंत कुशल पर्वतारोही रह चुकी हैं। बकौल मधुलिका रविवार को दून से उत्तरकाशी जा रही थी कि इस बीच रास्ते में किसी ने उन्हें टिहरी झील और वहां आयोजित किए जा रहे पर्यटन महोत्सव के बारे में बताया गया।

उन्होंने कोटी कालोनी में महोत्सव स्थल पर आकर झील का दीदार किया। 
विज्ञापन

महोत्सव में पहुंची मधुरिमा का हुआ सम्मान

टिहरी झील में साहसिक महोत्सव में बोटिंग का आनंद लेते लोग। - फोटो : amar ujala
मधुरिमा ने फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड को बेहतर लोकेशन वाला प्रदेश बताया। साथ ही टिहरी बांध की झील के बारे में कहा कि यह विश्व की सबसे बेहतरीन झील में से एक है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से झील के आसपास पर्यटक सुविधाएं जुटाई जा रही हैं, आने वाले दिनों में यह साहसिक खेलों और फिल्म शूटिंग का प्रमुख केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगी। 

मधुरिमा और उनकी मां को किया गया सम्मानित
इस दौरान पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने मधुरिमा और उनकी मां को शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। 

काबीना मंत्री धनै ने उनसे अपील की कि वह मुंबई में फिल्मकारों और कलाकारों को टिहरी झील के बारे में बताएं। क्योंकि वह मुंबई में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करती हैं।

कई फिल्मों में बिखेर चुकी जादू
मधुरिमा तुलि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार फेम बेबी, अनिल कपूर के मशहूर सीरियल 24 समेत कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकी हैं। मूलत: उत्तरकाशी जिले की रहने वाली मधुरिमा का परिवार देहरादून में बसा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें