देहरादून जिले में मिले 20 संक्रमित
देहरादून जिले में 20, हरिद्वार में चार, ऊधमसिंह व टिहरी जिले में तीन-तीन और नैनीताल जिले में दो संक्रमित मिले हैं। हालांकि प्रदेश में कोरोना मरीजों की मौत थमीं हुई है। दो मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 89291 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। नौ जिलों में 109 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। वर्तमान में संक्रमण की सामान्य स्थिति है। लोग संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के साथ ही कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करें।
ये भी पढ़ें...इमोशनल ठगी: साहब! पिता की मौत हो गई, अंतिम संस्कार के लिए रुपये नहीं, मदद कर दीजिए, आंसुओं के सैलाब से बनाते हैं शिकार