फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल सफारी के शौकीन हो जाएं तैयार, 14 जून से पर्यटकों के लिए खुलेगा कॉर्बेट नेशनल पार्क

Fri, 12 Jun 2020 09:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)

सार

  • डे विजिट कर सकेंगे पर्यटक, रात्रि विश्राम पर रोक
  • दस साल से छोटे बच्चों और 65 साल से ऊपर के बुजुर्गों के प्रवेश पर रोक
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिम कॉर्बेट पार्क को रविवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। पर्यटक बिजरानी, ढेला, झिरना और पाखरो जोन में डे विजिट कर पाएंगे। सुरक्षा को देखते हुए रात्रि विश्राम पर रोक लगाई गई है। दुर्गा देवी और ढिकाला जोन बंद रहेंगे।  

विज्ञापन


शुक्रवार को सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते पार्क को 18 मार्च को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। एनटीसीए की नई गाइडलाइन के अनुसार पार्क 14 जून से केवल डे विजिट के लिए खोला जाएगा। 13 जून की सुबह 10 बजे से पर्यटक अपने परमिट बुक करा सकते हैं।


यह भी पढ़ें: गंगोत्री नेशनल पार्क में बढ़ा दुर्लभ वन्य जीवों का कुनबा, ट्रैप कैमरे में कैद हुईं तस्वीरें...
विज्ञापन


पार्क का बिजरानी जोन 30 जून को बंद हो जाएगा, जबकि झिरना, ढेला और पाखरो जोन हमेशा की तरह सालभर खुले रहेंगे। पार्क प्रशासन ने एनटीसीए की गाइडलाइन के मद्देनजर इस बार दस साल से छोटे बच्चों और 65 साल से ऊपर के बुजुर्गों का पार्क में प्रवेश वंचित रखा है। पार्क में कैंटर सफारी पर फिलहाल रोक रहेगी।

Trending Videos

अब जिप्सी सफारी में चार पर्यटक ही जा सकेंगे

पार्क प्रशासन की ओर से सभी जोनों के प्रवेश द्वारों पर ही गाड़ियों को सैनिटाइज किया जाएगा, जबकि गाइडों, चालकों और पर्यटकों को अनिवार्य रूप से सैनिटाइजर रखना होगा और मास्क पहनना होगा। पर्यटक सिर्फ प्रवेश द्वार पर बने शौचालयों का ही प्रयोग करेंगे। इस बार पर्यटकों की संख्या में भी कमी की गई है। इस बार जिप्सी में पार्क भ्रमण पर चालक, गाइड और चार पयर्टक ही जा सकेंगे।

शाम की सफारी का समय पुराना (दो से छह बजे तक) ही रहेगा, जबकि सुबह का समय छह के बजाए सात से 11 बजे तक कर दिया गया है। शनिवार को ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट खोल दी गई है। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि राज्य सरकार की कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का भी अनुपालन किया जाएगा। 
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारियों संग अधिकारियों की हुई बैठक

पार्क खोलने के संबंध में कॉर्बेट के अधिकारियों ने शुक्रवार को पर्यटन कारोबारियों के साथ बैठक की। बैठक में पर्यटन कारोबारियों से कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक सीटीआर उपनिदेशक कल्याणी के नेतृत्व में हुई।  पर्यटन कारोबारियों ने बैठक में सीटीआर प्रशासन पर आरोप लगाया कि पार्क खोलने की घोषणा पहले कर दी और बाद में बैठक बुलाई जा रही है।

सीटीआर प्रशासन ने पर्यटन कारोबारियों की शंकाओं को दूर किया। इस दौरान एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान, जिप्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धस्माना और गाइड एसोसिएशन के योगेंद्र मनराल आदि रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें