फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: दून अस्पताल में एक और संक्रमित की मौत, अब तक जा चुकी 118 मरीजों की जान

Sun, 09 Aug 2020 01:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार को भर्ती कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई। मरीज के शव को परिजनों को सौंप कर अंतिम संस्कार कराए जाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


दून अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून के आश्रम के 73 वर्षीय बुजुर्ग सेवक को सांस में तकलीफ होने पर परिजनों ने 29 जुलाई को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। 

जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था। सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होने के चलते मरीज को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। लगभग 10 दिन की डॉक्टरों की मेहनत के बावजूद बुजुर्ग को नहीं बचाया जा सका। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus in uttarakhand: अब होम आईसोलेशन में रह सकेंगे कोरोना मरीज

बुजुर्ग ने रविवार को आईसीयू में अंतिम सांस ली। कोरोना के स्टेट को-ऑर्डिनेटर एवं दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने बुजुर्ग कोरोना संक्रमण से कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत की पुष्टि की है। इसके बाद अब प्रदेश में मृतक संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 118 पहुंच गया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

देहरादून जिले में मरीजे वालों की संख्या सबसे ज्यादा

देहरादून जिले की बात करें तो यहां अब प्रतिदिन 50 से अधिक संक्रमित मरीज आ रहे हैं। मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बीते एक सप्ताह में जिले में कोरोना संक्रमित 23 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अभी तक सबसे ज्यादा मौतें और सबसे ज्यादा संक्रमित देहरादून जिले में आए हैं।

31 जुलाई को देहरादून जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की मौत का आंकड़ा 44 था। शनिवार दोपहर तक यह आंकड़ा 67 तक पहुंच गया। इनमें चार पीड़ितों की मौत 18 घंटे के भीतर हुई। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में मरने वालों की संख्या सबसे अधिक हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को लगातार दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। साथ ही आम लोगों से भी अपील की जा रही है कि सोशल डिस्टेंसिंग और समय-समय पर जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें