दिल्ली में कोरोना संक्रमित निकले पांचों सैलानी बीते तीन दिनों में नैनीताल के साथ कई जगह गए होंगे। इससे इस क्षेत्र में फिर से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बन गया है।
प्रदेश में 343584 संक्रमित मरीज
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343584 हो गई है। इनमें से 329936 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7395 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.03 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत दर्ज की गई है।