फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: मंगलवार को 21 नए संक्रमित मिले, बढ़कर 150 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Tue, 09 Nov 2021 09:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: मंगलवार को प्रदेश के छह जिलों बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने लगी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि आठ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है। जिनमें सर्वाधिक 101 एक्टिव केस देहरादून के हैं। जबकि सोमवार को प्रदेश में 137 सक्रिय मरीज थे। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 9405 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वही, अल्मोड़ा में 10, चमोली, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में एक-एक , देहरादून में पांच और हरिद्वार में दो संक्रमित मिले हैं। 

कोरोना जांच फर्जीवाड़ा: द्वाराहाट से चुनाव लड़ना चाहता था आरोपी शरत, दिल्ली में बड़े नेताओं से है संपर्क
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343966 हो गई है। इनमें से 330263 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7402 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

58 हजार से ज्यादा को लगी वैक्सीन
मंगलवार को प्रदेश में 58 हजार 660 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन दी गई। अब तक प्रदेश में 74 लाख 95 हजार 689 लोगों को पहली डोज जबकि 41 लाख 17 हजार 197 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। वहीं, 18 से 44 आयु वर्ग में अब त 19 लाख 10 हजार 525 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। 

विज्ञापन

बुखार पीड़ितों का होगा आरटीपीसीआर टेस्ट

सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीजों को अब दून अस्पताल में इलाज कराने के पहले आरटीपीसीआर टेस्ट करना होगा। कोरोना की संभावनाओं को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने यह फैसला किया है।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत ने बताया कि अस्पताल में जो भी मरीज इलाज कराने आ रहे हैं अगर वे सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं और उनमें कोरोना के भी लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो ऐसे मरीजों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाएगा।

डॉ. पंत ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर अस्पताल में पूरी व्यवस्था है। हालांकि अब बहुत कम मरीजों में कोरोना संक्रमण मिल रहा है। मौजूदा वक्त अस्पताल में सिर्फ एक कोरोना संक्रमित का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें