फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में दो दिन में मिले 26 संक्रमित, आठ दिन के बाद एक मरीज ने दम तोड़ा

Sat, 19 Mar 2022 07:45 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून जिले में 12, नैनीताल में आठ, हरिद्वार में दो, पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी, चमोली, ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। जबकि चार जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला हैप्रदेश में आठ दिन के बाद एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में दो दिन में 26 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि आठ दिन के बाद एक मरीज ने दम तोड़ा है। 341 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 91942 हो गई है।  स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दो दिनों में लगभग चार हजार सैंपलों की जांच की गई।

विज्ञापन


इसमें 26 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 12, नैनीताल में आठ, हरिद्वार में दो, पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी, चमोली, ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। जबकि चार जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला हैप्रदेश में आठ दिन के बाद एक मरीज की मौत हुई है। इसमें दून मेडिकल कालेज में भर्ती मरीज ने दम तोड़ा है।

ये भी पढ़ें...खून की होली: उत्तराखंड में अधिकारियों को लोहे की रॉड से पीटकर किया लहूलुहान, महिलाओं को रंग लगाने पर हुआ विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी लहर में अब तक 272 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 33 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 88119 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले अधिक होने से सक्रिय मामले घट रहे हैं। वर्तमान में 341 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों व होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.84 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.84 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें