फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: रविवार को मिले 12 नए संक्रमित, एक भी मरीज की मौत नहीं

Sun, 03 Oct 2021 11:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Corona Cases in Uttarakhand Today:  नौ जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 10 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 152 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 11820 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी , ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा में एक, देहरादून में तीन, नैनीताल में छह और पौड़ी में दो संक्रमित मरीज मिले हैं।

डॉक्टर की सलाह: बारिश और बदलता मौसम बढ़ा रहा आंखों का दर्द, इन बातों का रखें ध्यान
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343567 हो गई है। इनमें से 329920 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7395 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.03 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


दूसरी लहर के बाद सात दिन में सबसे कम संक्रमित
प्रदेश में कोरोना काल को 81 सप्ताह का समय बीत गया है। दूसरी लहर के बाद सात दिन में सबसे 81 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 152 स्वस्थ हुए हैं। सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि प्रदेश में सैंपल जांच घटी है। 26 सितंबर से दो अक्तूबर तक प्रदेश में 1.03 लाख सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 81 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि दो मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें