उत्तराखंड में कोरोना काल के 108 दिन के भीतर प्रति एक लाख आबादी पर 528 सैंपल की जांच की जा रही है। इसके बावजूद भी सैंपल जांच की दर राष्ट्रीय औसत से 19 प्रतिशत कम है।
राष्ट्रीय स्तर पर प्रति लाख पर 653 सैंपल की जांच हो रही है। देहरादून जिले की तुलना में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में 60 प्रतिशत कम सैंपल की जांच हुई है। प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा 18505 सैंपल की जांच देहरादून जिले में हुई है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में सेना के आठ जवानों समेत 66 संक्रमित मिले, 2947 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा
सरकार और स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बाद प्रदेश में अनलॉक-1 के बाद सैंपलिंग में तेजी आई है। 30 जून तक 108 दिन में प्रदेश में प्रति एक लाख की आबादी पर 528 सैंपल की जांच की जा रही है।
मैदानी जिलों में देहरादून में सबसे अधिक सैंपल की जांच हुई है। जबकि पर्वतीय जिलों में चमोली और रुद्रप्रयाग में आबादी के हिसाब से सैंपल जांच अधिक है। हरिद्वार जिले की आबादी देहरादून से अधिक होने के बाद 60 प्रतिशत कम सैंपलों की जांच हुई है।