फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: मसूरी घूमने के लिए पूरे परिवार की फर्जी कोरोना रिपोर्ट लेकर पहुंचा युवक, मुकदमा दर्ज

Wed, 14 Jul 2021 11:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बुधवार को पुलिस चेकपोस्ट पर पर्यटकों की कोरोना रिपोर्ट जांच कर रही थी। इस दौरान एक कार सवार के पास मिली कोरोना जांच रिपोर्ट फर्जी मिली। जांच की तो पूरी परिवार की रिपोर्ट फर्जी थी।
विज्ञापन
कोरोना की जांच - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी घूमने के लिए एक व्यक्ति ने पूरे परिवार की फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट तैयार करा ली। आशारोड़ी चेकपोस्ट पर गाजियाबाद से आए इस परिवार को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके अलावा तीन अन्य लोगों को फर्जी रिपोर्ट के साथ पकड़ा गया। सभी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: कोरोना पर कैसे लगेगी लगाम, फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ देहरादून पहुंच रहे सैलानी

बुधवार शाम आशारोड़ी चेक पोस्ट पर पुलिस बाहर से आने वाले लोगों की आरटीपीसीआर और अन्य दस्तावेज चेक कर रही थी। इस दौरान एक कार सवार के पास मिली कोरोना जांच रिपोर्ट में कुछ संदेह हुआ।
विज्ञापन


इस पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने चेक किया तो पता चला कि व्यक्ति के पास मौजूद सभी 10 जांच रिपोर्ट फर्जी हैं। उसके साथ परिवार के अन्य लोग भी थे। इसके बाद पीछे आ रही एक कार सवार तीन लोगों को रोका गया। इनकी रिपोर्ट भी फर्जी पाई गई। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अगली कार्रवाई बृहस्पतिवार को की जाएगी।

ये हुए गिरफ्तार
- तरुण मित्तल, निवासी 167 सेक्टर 06 चिरंजीव विहार जिला गाजियाबाद।
- अमित गुप्ता, केएम कविनगर, थाना कवि नगर गाजियाबाद।
- अमित कौशिक, निवासी 126 एफ ब्लॉक नेहरूनगर, थाना नेहरूनगर गाजियाबाद
- सुजीत कामत, निवासी झिडकी पोस्ट बनगावा थाना लोकही जिला मधुबनी बिहार।

विज्ञापन

कैंपटी से वापस भेजे गए 412 सैलानी

टिहरी गढ़वाल स्थित कैंपटी से बुधवार को 412 सैलानियों को पुलिस ने वापस लौटा दिया। ये सैलानी कोरोना जांच रिपोर्ट लेकर नहीं पहुंचे थे। इसके अलावा मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर 40 लोगों का चालान किया गया। 

थानाध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि बुधवार को कोरोना जांच, होटल बुकिंग और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करने वाले 93 वाहनों के 412 सैलानियों को कैंपटी से वापस लौटाया गया।

झरने में नहाते समय कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। फाल में पानी साफ होने के बाद बुधवार को यहां रस्सी हटवा दी गई है। उधर, मसूरी शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर 45 सैलानियों का चालान किया है। इसके अलावा एमवी एक्ट में 10 वाहनों का तहत चालान किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें