फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 ट्रॉफी : उत्तराखंड 75 रन पर ढेर, हार का खतरा 

Mon, 03 Feb 2020 06:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सेमीफाइनल में बड़ौदा के गेंदबाजों के सामने उत्तराखंड के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, बड़ौदा ने बनाए 188 रन
  • दूसरी पारी में उत्तराखंड ने गंवाए 7 रन पर 2 विकेट
  • उत्तराखंड की टीम अब भी चल रही 106 रन पीछे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई कूच बिहार अंडर-19 ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले के पहले दिन उत्तराखंड की पहली पारी 75 रन पर सिमट गई। बड़ौदा के गेंदबाजों के सामने उत्तराखंड के बल्लेबाज नहीं चल पाए। बड़ौदा ने पहली पारी में 188 रन बनाकर मैच में मजबूत पकड़ बना ली है। दूसरी पारी में भी उत्तराखंड ने सात रन पर दो विकेट गंवा डाले। अब उत्तराखंड के सामने हार का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन


देहरादून के तनुष क्रिकेट एकेडमी (शिमला बाईपास) में चल रहे सेमीफाइनल मुकाबले के पहले दिन उत्तराखंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। बल्लेबाज कुनालवीर और देवेश ने शुरुआती ओवर में सूझबूझ का खेल दिखाया और टीम का स्कोर 29 रन तक ले गए। लेकिन, कुनालवीर 21 रन पर जयपाल चंद की गेंद का शिकार हो गए।

इसके तुरंत बाद जयपाल ने देवेश के रूप में उत्तराखंड को दूसरा झटका दिया। कमल भी शून्य पर जयपाल का शिकार हुए। इसके बाद एक के बाद एक बल्लेबाज पवेलियन लौटते गए। अखिल सिंह रावत 14, प्रशंात 7, गौरव नेगी और गौरव चौधरी शून्य-शून्य, इरफान शून्य पर आउट हुए। पूरी टीम 32.1 ओवर में 75 रन बना पाई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

27 रन पर विकेट गंवा बैठे अथर्व

इसके बाद बड़ौदा की पहली पारी में उत्तराखंड के गेंदबाजों ने भी 34 रन के स्कोर पर तीन विकेट लेकर मैच में वापसी करने की कोशिश की। यश 6, लक्ष्यजीत 25, पांडेय एक रन पर आउट हुए। अथर्व करूलकर और मराठे ने मिलकर लंबी साझेदारी की। अथर्व 27 रन पर विकेट गंवा बैठे। जबकि मराठे ने 94 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इनके अलावा कोई बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर पाया। पाटीदार 20, महेश पिठिया शून्य, महेश घेवरिया सात, जयपाल चंद शून्य, अर्चन कोठारी पांच रन पर आउट हो गए। टीम ने 44.5 ओवर में 188 रन बनाए और 113 रन की लीड ली।

उसके बाद उत्तराखंड की दूसरी पारी में खराब शुरुआत रही। सलामी बल्लेबाज कुनालवीर शून्य पर आउट हो गए। कमल (1 रन) ने दूसरी पारी में भी निराश किया। प्रशांत छह और गौरव शून्य पर क्रीज पर टिके हुए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने पर उत्तराखंड का स्कोर 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 7 रन रहा। अब भी उत्तराखंड, बड़ौदा से 106 रन पीछे हैं।

जयपाल ने लिए नौ विकेट 

बड़ौदा के गेंदबाज जयपाल चंद की गेंदों के सामने उत्तराखंड के बल्लेबाजों ने पूरी तरह घुटने टेक दिए। जयपाल ने उत्तराखंड की पहली पारी में सात विकेट चटके। अर्चन कोठारी ने दो, एडी पटेल ने एक विकेट लिया। दूसरी पारी के दोनों विकेट भी जयपाल के नाम रहे। पहले दिन के खेल में बड़ौदा ने मैच पर पूरी तरह से पकड़ बना ली है, लेकिन अब मैच को बचाने के लिए उत्तराखंड के शेष आठ बल्लेबाजों पर दारोमदार रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें