फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: लालच देकर धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, चार महिलाओं सहित सात लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Mon, 10 Jun 2024 02:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/सिडकुल।

सार

पैसा देकर धर्मांतरण कराए जाने की खबर फैलते ही हंगामा हो गया। पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई शांत नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने कुछ लोगों हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडकुल थाना क्षेत्र की सरस्वती विहार कॉलोनी में धर्मांतरण की सूचना पर एक संगठन से जुड़े लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार महिलाओं सहित सात लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

सरस्वती विहार कॉलोनी के एक मकान पर रविवार को आयोजित समागम में कुछ लोग एकत्रित हुए थे। एक संगठन से जुड़े कुछ लोग भी पहुंच गए। आरोप लगाया कि धन का लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसको लेकर मौके पर हंगामा हो गया। दोनों तरफ से लोग आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही सिडकुल थाने से एसआई संदीप चौहान, महिला एसआई मीनाक्षी बिष्ट, मुख्य आरक्षी सुनील सैनी, अनिल कंडारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...By-Election In Uttarakhand: प्रदेश के दो जिलों में लागू होगी आचार संहिता, विधानसभा उपचुनाव की तिथि जारी

पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया, गायत्री निवासी ग्राम बैजनी थाना हल्दौर, बिजनौर यूपी, राधिका निवासी ग्राम निमन बसेड़ा, थाना किरतपुर, बिजनौर यूपी, सुमन निवासी ब्रह्मपुरी, मीनू निवासी ग्राम गंजालपुर थाना मंडावर, बिजनौर यूपी, जसवंत सिंह व हिमांशु उर्फ पास्टर निवासी सरस्वती विहार थाना सिडकुल, पुष्पेंद्र निवासी ग्राम लिम्बन हनेडा थाना किरतपुर, बिजनौर यूपी का शांतिभंग में चालान किया गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें