सेंट जोजफ्स एकेडमी में आयोजित 13वीं ब्रइर ईटी डन स्मृति अंग्रेजी हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता का खिताब पुष्टि भट्ट और सिद्धि वर्मा के नाम रहा। जबकि, ओवरऑल विजेता स्कूल का बर्गिन सदन रहा। ऑनलाइन वाद विवाद प्रतियोगिता में स्कूल के विभिन्न सदनों के बच्चों ने भाग लिया।
अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय अभिभावकों को अपने बच्चों के सोशल अकाउंट के क्रियाकलापों पर नियंत्रण और हिंदी प्रतियोगिता के मीडिया जनता की आंखों पर डाला गया पर्दा बन कर रहे गया है विषय पर बच्चों ने अपने विचार रखे। विजेता छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आर टंडन व बीना नेगी की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में आर भाटिया, डॉ. विनीता शर्मा, माइकेल बरोज, पारस गुप्ता, तनुजा सिंह, लक्ष्मी बहुखंडी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संवाद