फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: ठंड बढ़ी तो बिजली उत्पादन भी घट गया, बाजार से रोजाना है खरीदनी पड़ रही

Tue, 05 Dec 2023 01:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अभी कहीं भी घोषित कटौती नहीं हो रही है। सामान्य दिनों में यूजेवीएनएल की जल विद्युत परियोजनाओं से यूपीसीएल को रोजाना 1.2 से 1.4 करोड़ यूनिट तक बिजली मिलती है, लेकिन इस महीने में यह आंकड़ा घटकर 80 से 90 लाख यूनिट पर आ गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में जैसे-जैसे ठंड बढ़ने से नदियों में पानी का बहाव कम हो रहा, वैसे-वैसे ही बिजली उत्पादन भी प्रभावित होना शुरू हो गया है। यूजेवीएनएल का उत्पादन घट गया है, तो केंद्रीय पूल से मिल रही बिजली भी कम हो गई है।

विज्ञापन


लिहाजा, यूपीसीएल को अब बाजार से बिजली खरीदनी पड़ रही है। हालांकि, अभी कहीं भी घोषित कटौती नहीं हो रही है। सामान्य दिनों में यूजेवीएनएल की जल विद्युत परियोजनाओं से यूपीसीएल को रोजाना 1.2 से 1.4 करोड़ यूनिट तक बिजली मिलती है, लेकिन इस महीने में यह आंकड़ा घटकर 80 से 90 लाख यूनिट पर आ गया है।

पांच से सात रुपये यूनिट तक ही खर्च हो रहा
केंद्रीय पूल से भी रोजाना करीब 1.8 करोड़ यूनिट तक बिजली मिलती है, जो घटकर 1.4 करोड़ तक आ गई है, जबकि बिजली की मांग 3.5 से 3.9 करोड़ यूनिट प्रतिदिन जा रही है। ऐसे में यूपीसीएल को बाजार से बिजली खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन


हालांकि, यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि वर्तमान में केंद्रीय ग्रिड से आसानी से और कम मूल्य पर बिजली मिल रही है। पांच से सात रुपये यूनिट तक ही खर्च हो रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कहीं भी कटौती नहीं की जा रही है। भविष्य में भी बिजली के पुख्ता इंतजामात किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...ऑगर मशीन:  विमान से आई थी, सड़क मार्ग से जा रही वापस...सिलक्यारा सुरंग हादसे के दौरान दिल्ली से थी मंगवाई गई
विज्ञापन


मांग बढ़ी तो हो सकती है मुश्किल
अभी तक तो हालात नियंत्रण में लग रहे हैं, लेकिन भविष्य में ठंड बढ़ने पर जैसे-जैसे बिजली की मांग बढ़ेगी, वैसे-वैसे ही दुश्वारियां भी बढ़ सकती हैं। कड़ाके की ठंड के दौरान बिजली की मांग पांच करोड़ यूनिट से भी ऊपर पहुंच जाती है। हालांकि, यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार का कहना है कि उसके लिए भी काशीपुर के गैस आधारित पावर प्लांट के लिए गैस रिजर्व में खरीदी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें