फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: छह व सात अगस्त को होंगे 50 से अधिक सहकारी समितियों के चुनाव 

Mon, 01 Jul 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने सहकारी समितियों के चुनाव के लिए तिथि घोषित कर दी है। प्रदेश में जिन सहकारी समितियों के चुनाव नहीं हो पाए थे, उनके चुनाव छह व सात अगस्त को कराए जाएंगे। निर्वाचन प्राधिकरण ने सभी जिलों को चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन


पिछले वर्ष जुलाई माह से पैक्स समितियों के चुनाव कराए गए थे। इसके बाद अलग-अलग चरणों में जिला व राज्य स्तरीय समितियों के चुनाव संपन्न कराए गए थे। लेकिन प्राधिकरण की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार कई समितियों में चुनाव नहीं कराए गए।

इसमें आवासीय समिति, वेतनभोगी सहकारी समिति, सहकारी संघ शामिल हैं। देहरादून जनपद की 30 समितियों समेत प्रदेश भर में 50 से अधिक समितियों के चुनाव के लिए निर्वाचन प्राधिकरण ने छह व सात अगस्त की तिथि तय कर दी है। छह अगस्त को प्रबंध समिति और सात अगस्त को सभापति, उपसभापति के चुनाव कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें