फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Action Against Officer: तीमारदार को थप्पड़ मारने के आरोपों से घेरे सीएमएस का तबादला, अस्पताल में हुई थी हाथापाई

Thu, 09 Jun 2022 06:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

मंगलवार को जिला अस्पताल में सीएमएस व वरिष्ठ सर्जन डा.एसडी सकलानी और अपनी बहन का उपचार कराने आए युवक के बीच हाथापाई का मामला सामने आया था। जिसमें सीएमएस का आरोप था कि युवक ने उनके साथ गालीगलौच के साथ अभ्रद व्यवहार किया। साथ ही उन्हें थप्पड़ भी मारा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल में तीमारदार को थप्पड़ मारने के आरोपों से घेरे सीएमएस डा.एसडी सकलानी को अग्रिम आदेशों तक के लिए कोरोनेशन अस्पताल देहरादून संबद्ध कर दिया गया है। उनके खिलाफ डीएम अभिषेक रुहेला के निर्देश पर विभागीय जांच भी शुरु हो गई है। वहीं सीएमएस डा.एसडी सकलानी के स्थान पर डा.बीएस रावत को सीएमएस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


बीते मंगलवार को जिला अस्पताल में सीएमएस व वरिष्ठ सर्जन डा.एसडी सकलानी और अपनी बहन का उपचार कराने आए युवक के बीच हाथापाई का मामला सामने आया था। जिसमें सीएमएस का आरोप था कि युवक ने उनके साथ गालीगलौच के साथ अभ्रद व्यवहार किया। साथ ही उन्हें थप्पड़ भी मारा।

वहीं भटवाड़ी ब्लाक के तिहार गांव निवासी युवक आकाश ने भी सीएमएस डा.सकलानी पर उसे थप्पड़ मारने और अंगूठा चबाने का आरोप लगाया था। इस मामले में युवक की ओर से कोतवाली में तहरीर भी दर्ज कराई गई थी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.केएस चौहान ने बताया कि मामले में बुधवार को दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता हो गया है।

ये भी पढ़ें...खौफनाक:  कूड़ा बीन रही महिलाओं को बोरे में मिला गर्भवती का शव, सिर कटी लाश देख कांप उठी रूह, दफन है राज

लेकिन सीएमएस विभागीय जांच को प्रभावित नहीं कर पाए, इसके लिए उन्हें अग्रिम आदेशों तक के लिए कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में अटैच कर दिया गया है। साथ ही उनके स्थान पर वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.बीएस रावत को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का प्रभार सौंपा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें