फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Dhami:  जगद्गुरु शंकराचार्य का आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री, सुरक्षित चारधाम यात्रा पर किया मंथन 

Thu, 09 Jun 2022 05:41 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने सीएम को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि सीएम ने चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार कोई मुख्यमंत्री इतने अधिक वोटों से जीता है। उन्होंने कहा कि धामी के अंदर प्रतिभाओं का खजाना है। वह मिलनसार और संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
CM Dhami arrived to meet Swami Raj Rajeshwarashram Maharaj - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने के बाद गंगा दशहरा पर पहली बार हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। सीएम ने करीब ढाई घंटे तक शंकराचार्य संग बिताया। उनके साथ चारधाम की सरल, सुगम और सुरक्षित यात्रा पर मंथन किया। साथ में भोजन भी किया। 

 

सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमने जो विकल्प रहित संकल्प लिया है, उससे प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उनका उद्देश्य चारधाम यात्रा में आने वाले सभी यात्रियों को सरल, सुगम और सुरक्षित यात्रा करानी है। इसके लिए संतों के सुझाव से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालु आराम के साथ चारधाम यात्रा कर धर्म लाभ उठा सकें। 

विज्ञापन

 

शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने सीएम को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि सीएम ने चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार कोई मुख्यमंत्री इतने अधिक वोटों से जीता है। उन्होंने कहा कि धामी के अंदर प्रतिभाओं का खजाना है। वह मिलनसार और संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं।

ये भी पढ़ें...खौफनाक:  कूड़ा बीन रही महिलाओं को बोरे में मिला गर्भवती का शव, सिर कटी लाश देख कांप उठी रूह, दफन है राज

उनका विजन उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास का है जो उन्होंने अपने 6 महीने के मुख्यमंत्री के पिछले कार्यकाल में साबित कर दिया है। इसके बाद सीएम ने ओम घाट पर पंच स्नान किया और मां गंगा को पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर विहिप नेता दिनेश सिंह, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, सुरेश राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, नितिन गौतम आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें