सीएम ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होने जा रही है। सभी देवी-देवताओं के आशीर्वाद से यात्रा अच्छी होगी। कई सामाजिक संस्थाएं व संगठन भी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आगे आ रहे है। कोविड महामारी के कारण दो साल बाद यात्रा पूरी क्षमता के साथ शुरू हो रही है। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से हमारे लिए चुनौती भी है। सरकार व प्रदेश के लोग मिल कर यात्रा को सफल बनाएंगे।
दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ दर्शन के लिए उत्तराखंड आ सकते हैं। हालांकि अभी उनका कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन प्रशासनिक व राजनीतिक हलकों में उनके केदारनाथ आने की चर्चाएं हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री को पहले ही चारधाम यात्रा पर आने का निमंत्रण दे चुके हैं। पर्यटन व धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज एलान कर चुके हैं कि चारों धामों में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर होगी।
ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा तैयारी: श्रद्धालुओं को सीधे धामों तक ले जाएंगी रोडवेज की बसें, 25 निकायों में शुरू हुई तीन चरण की सफाई
अब प्रधानमंत्री के केदारनाथ दर्शन पर आने की चर्चा है। आगामी छह मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। प्रधानमंत्री के उसी दिन केदारनाथ आने की संभावना जताई जा रही है। इधर, प्रशासनिक स्तर पर भी गुपचुप तैयारियां चल रही हैं। प्रशासन प्रधानमंत्री के आने की संभावना के हिसाब से केदारधाम में यात्रा की तैयारी और व्यवस्था कर रहा है। आज स्थिति साफ होने के आसार जताए जा हैं।