फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: रात आठ बजे के बाद चारधाम नहीं जा सकेंगे वाहन, इन बातों की जानकारी होना भी जरूरी

Tue, 03 May 2022 01:29 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

तीर्थयात्रियों के वाहनों को सुबह पांच से रात आठ बजे तक ही आने-जाने दिया जाएगा। सुबह पांच बजे से पहले वाहनों को चारधाम पर जाने की इजाजत नहीं होगी। इसी प्रकार रात आठ बजे के बाद भी यात्री वाहन चारधाम नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर यात्रा मार्गों पर डामटा, तपोवन, कुठालगेट, ब्रह्मपुरी में स्थापित चेक पोस्टों पर कर्मचारियों की तैनाती के साथ वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


आरटीओ (प्रवर्तन) सुनील शर्मा ने बताया कि तीर्थयात्रियों के वाहनों को सुबह पांच से रात आठ बजे तक ही आने-जाने दिया जाएगा। सुबह पांच बजे से पहले वाहनों को चारधाम पर जाने की इजाजत नहीं होगी। इसी प्रकार रात आठ बजे के बाद भी यात्री वाहन चारधाम नहीं जा सकेंगे। परिवहन विभाग की ओर से स्थापित चेक पोस्टों पर वाहनों का पंजीकरण करने और कागज की जांच के बाद ही यात्रा की अनुमति दी जा रही है।  चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों के ग्रीन कार्ड भी चेक किए जा रहे हैं। 

वाहनों की गति पर नजर रखने के लिए ऋषिकेश से बदरीनाथ के बीच तीन स्थानों पर हाईवे पर इंटरसेप्टर तैनात किए गए हैं। आरटीओ (प्रवर्तन) सुनील शर्मा ने बताया कि पहला इंटरसेप्टर रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग के बीच, दूसरा रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ धाम के बीच और तीसरा डामटा-यमुनोत्री हाईवे पर तैनात किया गया है। वाहनों की गति 40 किमी प्रति घंटे से अधिक मिली तो चालान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी काम नहीं कर रहे चेक पोस्ट पर लगे कैमरे 

वाहनों और तीर्थयात्रियों की निगरानी के लिए पर्यटन विभाग की ओर से चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हालांकि, लिंक की व्यवस्था नहीं होने से फिलहाल इनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि जैसे ही लिंक मिलते ही सीसीटीवी कैमरे चालू होंगे।

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा का श्रीगणेश: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, तस्वीरों में देखिए पहले दिन का उल्लास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें