फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब श्रीराम लला को टेंट में देख हुआ था दुखी: अयोध्या पर्व-2022 में सीएम धामी ने कही बात, चारधाम आने का दिया न्योता

Sun, 17 Apr 2022 01:57 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जब वह पहली बार अयोध्या गए थे, तब श्रीराम लला को टेंट में देखकर अत्यंत दुखी हो गए थे लेकिन, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जब मंदिर का कार्य प्रारंभ हुआ और उसके बाद श्रीराम लला के दर्शन का सौभाग्य उन्हें विगत वर्ष में मिला तो उस दृश्य को देखकर वह भावविभोर हो गए थे।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एएनआई फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति की ओर से आयोजित अयोध्या पर्व-2022 कार्यक्रम में लोगों को चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। अयोध्या पर्व के चौथे आयोजन के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा को और अधिक सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। ऑल वेदर रोड के साथ ही अन्य मुख्य मार्गों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए गए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एलिवेटेड रोड से दिल्ली से देहरादून की दूरी तय करने का वक्त घटकर महज दो घंटे रह जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह पहली बार अयोध्या गए थे, तब श्रीराम लला को टेंट में देखकर अत्यंत दुखी हो गए थे। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब मंदिर का कार्य प्रारंभ हुआ और उसके बाद श्रीराम लला के दर्शन का सौभाग्य, उन्हें विगत वर्ष में मिला तो उस दृश्य को देखकर वह भावविभोर हो गए थे।

विज्ञापन

 

इस अवसर पर महंत कमलनयन दास, महामंत्री श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चंपत राय, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय, जवाहर लाल कौल, सांसद अयोध्या लल्लू सिंह, यूपी के राज्य मंत्री सतीश शर्मा आदि उपस्थित थे। 
 

ये भी पढ़ें...हरिद्वार : शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने सीएम धामी को लिखी चिट्ठी, चारों धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग

केदारनाथ में रफ्तार से हो रहा पुनर्निर्माण का काम 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2013 में आई आपदा से केदारनाथ मंदिर का प्रांगण पूरी तरह तबाह हो गया था, लेकिन आज केदारनाथ मंदिर का भव्य निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा 5 नवंबर 2021 को पीएम नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में विकास कार्य के लिए चार सौ करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें