फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे के मुखिया हरीश रावत ने उत्तराखंड के टैलेंट का किया सम्मान

Mon, 17 Oct 2016 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • यूथ आइकन अवार्ड समारोह में विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों का हुआ सम्मान 
  •  रचनात्मक कर्म योद्धा ही लाएंगे असली परिवर्तन : सीएम 
विज्ञापन
1 of 6
ओएनजीसी सभागार में आयोजित यूथ आइकन अवार्ड में ओलपिंक खिलाड़ी मनीष रावत को सम्मानित करते मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : amar ujala
विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वालीं हस्तियों को रविवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यूथ आइकन अवार्ड से सम्मानित किया। सीएम हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में रचनात्मक कार्य करने वाले कर्म योद्धाओं की आवश्यकता है। यही लोग असली परिवर्तन ला सकते हैं।
विज्ञापन

ओलंपियन इंस्पेक्टर मनीष रावत सहित हुआ कई हस्तियों का सम्मान

2 of 6
फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को सम्मानित करते मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : amar ujala
रविवार को ओएनजीसी एएमएनघोष सभागार में यूथ आईकॉन संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम हरीश रावत ने कहा कि राजनीति अल्पकालिक सोच के तहत काम करती है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
harish rawat
सामाजिक सरोकारों से लैस होने वाले युवा ही समाज के हर क्षेत्र में रचनात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। जल, जंगल, भूमि को आधार बनाकर गांव में समृद्धि लाई जा सकती है। वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निराशा का वातावरण है। इसको भविष्य के कर्मवीर आशा में बदलेंगे। 


 

4 of 6
nidhi
सीएम ने वरिष्ठ टीवी पत्रकार निधि कुलपति, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, शिक्षाविद्  हुकुम सिंह उनियाल, सुशील कुमार सिंह, आईएएस पंकज पांडे, ओलंपियन इंस्पेक्टर मनीष रावत, यूपी के सिंघम के नाम से प्रसिद्ध इंस्पेक्टर विपिन राय, चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कार्य करने वाले डा. एसडी जोशी, डा. जेएस जादौन का सम्मान किया गया।
 
विज्ञापन

5 of 6
harish rawat
पत्रकारों का हुआ सम्मान
इसके अलावा अमर उजाला के सीनियर रिपोर्टर मनीष भट्ट, दिनेश कुकरेती, चंद्रशेखर बुड़ाकोटी, केशर सिंह बिष्ट, अरविंद शेखर, सुधीर भट्ट, हेम भट्ट, मनु पंवार, अमित चौधरी, सामाजिक उद्यमिता-विज्ञान के क्षेत्र में नई रोशनी जगाने वाले अनिल रावत, चंद्रमोहन बहखंडी, ओमप्रकाश सेमवाल, डा. बृजमोहन शर्मा, संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले डा. कुशल कंगरी, आनंद कृष्ण मिश्र, अंजा कपूर, श्वेता तलवार को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
harish rawat
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। इस मौके पर आयोजक शशिभूषण मैठाणी, सीएमआई के चेयरमैन डा. आरके जैन, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन व सीएमआई के एमडी डा. महेश कुड़ियाल, जगमोहन मेंदीरत्ता, अन्नपूर्णा बिष्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें