उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की इच्छा है कि उनकी गोद में भी एक पोता खेले। बकौल रोहित उनके पिता अपनी इस इच्छा को बार-बार दोहराते भी हैं।
विज्ञापन
2 of 6
नारायण दत्त तिवारी
रविवार को सर्किट हाउस में एनडी ने रोहित की इस बात का समर्थन भी किया। एनडी ने रोहित के लिए जनवरी में ही कांग्रेस हाईकमान से टिकट मांग लिया था। रोहित के मुताबिक 18 अक्टूबर को एनडी के जन्मदिन आयोजन के बाद इन दोनों मामलों पर वह फैसला लेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
एनडी तिवारी
- फोटो : Amar Ujala
एनडी तिवारी रविवार देर रात हल्द्वानी के सर्किट हाउस में पहुंचे। रात 11 बजे तक भी वे बिस्तर पर लेट कर भी नींद के घेरे में नहीं आ पाए थे। वित्त मंत्रीइंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित के साथ ही अन्य लोग पहुंचे तो तिवारी के चेहरे पर वही पुरानी मुस्कान उभर आई।
4 of 6
एनडी तिवारी
- फोटो : amar ujala
जैकेट पहनाकर उन्हें सोफे पर बैठाया गया तो तिवारी ने कुछ चंद शब्दों तक खुद को सीमित रखा। इसके उलट रोहित शेखर उतने ही मुखर। अपने पिता की बगल में आग्रह कर बैठे रोहित टिकट के सवाल पर बोले-पिता ने जनवरी में हाईकमान से टिकट मांग लिया था। अब दोबारा नहीं कहेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
नारायण दत्त तिवारी
- फोटो : file photo
कांग्रेस को खुद ही विचार करना चाहिए। सपा में हैं या कांग्रेस में। रोहित इस सवाल पर भी अचकचाए नहीं। सपाट कहा कि मुझे खुद नहीं पता। मां उज्जवला ने जोड़ा कि सपा की सदस्यता नहीं है। कांग्रेस के सदस्य रोहित है नहीं। बहरहाल, पसंद की सीट का सवाल उठा तो रोहित ने कहा कुमाऊं। कहीं से भी। पिता के जन्मदिन के बाद सोचेंगे।
पिता का तो उनकी शादी पर ही जोर दे रहे हैं। कहते हैं, एक पोता चाहिए। रोहित के मुताबिक शादी वह कुमाऊं से ही करेंगे। पिता के जन्मदिन के बाद कुमाऊं में किसी विधानसभा से चुनाव लड़ने पर भी फैसला करेंगे।