फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM हरीश रावत सोशल मीडिया पर कर रहे शिकायतों का समाधान

Mon, 13 Jun 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
अब मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी सोशल मीडिया को लोगों की समस्याओं के समाधान के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पहली बार रविवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत का सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। वह अपने फेसबुक व ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से आनलाइन लोगों से रूबरू हुए। उनके लाइव आते ही बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। यही कारण रहा की रविवार को फेसबुक पर अपने फालोअर्स की संख्या दो लाख को पार कर गई।

ऊधम सिंह नगर के नील भंडारी ने अपने क्षेत्र में स्वीकृत मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करवाने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया, उन्होंने तत्काल वहां के डीएम से फोन पर वार्ता कर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। सुनील दत्त सहित कई लोगों ने बेरोजगारों की समस्या पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष अंत तक 30 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध करा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थराली के अभिषेक राणा ने मुख्यमंत्री को बताया कि वहा दिव्यांग बच्चों का आवासीय विद्यालय है जो बजट के अभाव में समस्या से जूझ रहा है, जिस पर सीएम ने तुरंत ही दो लाख रुपये की धनराशि विद्यालय के लिए स्वीकृत कर दी। इसके अलावा और भी सैकड़ों लोगों के सुझाव, शिकायतें आई जिनमें बहुतों को मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से जवाब दिए। मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों को रिकार्ड रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें