फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्यकर्मियों ने किया बुद्धि शुद्धि के लिए हवन

विज्ञापन
चंदर नगर स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में बुद्धि शुद्धि हवन करते चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्याकर्मी। ? - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में शासन-प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया। ताकि, शासन-प्रशासन स्वास्थ्यकर्मियों की मांगों पर ध्यान दे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी राज्य स्वास्थ्य कर्मचारी संघ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं के बैनर तले पिछले 20 दिन से प्रदेशभर के स्वास्थ्य कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद शासन प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि जितने भी स्वास्थ्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कई साल से विभाग में कार्य कर रहे हैं उन्होंने अपनी जान को जोखिम में डालकर पूरे कोविड काल में भी रात-दिन ड्यूटी की। आज शासन-प्रशासन की शुद्ध बुद्धि के लिए यह हवन किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री सुनील अधिकारी, उपाध्यक्ष नेल्सन कुमार अरोड़ा, देहरादून जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद गोदियाल, जिला मंत्री त्रिभुवन पाल, विशंभर, विमला, समशीदा, विपिन नेगी, राम सेवक, दिनेश गुसाईं, शैलेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, नवीन, सतीश, कमल, नीरज, राकेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें