फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : तीन दिन में लक्ष्य के सापेक्ष एक प्रतिशत बच्चों को लगे टीके, बागेश्वर जिला टीकाकरण करने में सबसे आगे

Fri, 25 Mar 2022 06:16 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

16 मार्च से प्रदेश में 12 से 44 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू किया गया। तीन दिन के भीतर प्रदेश में लक्ष्य के सापेक्ष एक प्रतिशत बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
बच्चों को लगा कोरोना का टीका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में 12 से 14 साल के बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाने में बागेश्वर जिला सबसे आगे है। अन्य जिलों की तुलना में लक्ष्य के सापेक्ष यहां सबसे अधिक 4.6 प्रतिशत बच्चों को वैक्सीन लगाई गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया का कहना है कि सोमवार से स्कूल खुलने के बाद बच्चों के टीकाकरण में तेजी आएगी।
विज्ञापन


16 मार्च से प्रदेश में  12 से 44 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू किया गया। तीन दिन के भीतर प्रदेश में लक्ष्य के सापेक्ष एक प्रतिशत बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। केंद्र सरकार ने इस आयु के लगभग 3.92 लाख बच्चों को कोविड टीके लगाने का लक्ष्य रखा है।

बागेश्वर जिले में 12 से 44 आयु के बच्चों की संख्या 8734 है। इसमें 405 बच्चों को पहला टीका लगाया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूलों, सरकारी अस्पतालों में बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। जल्द ही पहले से चल रहे टीकाकरण केंद्रों पर बच्चों को वैक्सीन की डोज लगवाने की सुविधा दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें..हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज: रैगिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर मुकदमा दर्ज, सहायक वार्डन ने की थी शिकायत

तीन दिन में बच्चों को जिलावार टीकाकरण का ब्योरा
जिला   बच्चों का टीकाकरण प्रतिशत
अल्मोड़ा  0.2
बागेश्वर 4.6
चमोली 1.1
चंपावत 0.2
देहरादून  1.5
हरिद्वार  0.7
नैनीताल 0.2
पौड़ी 1.1
पिथौरागढ़ 0.4
रुद्रप्रयाग 0.9
टिहरी 2.2
ऊधमसिंह नगर 0.8
उत्तरकाशी  0.5
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें