फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज विभागों के बंटवारे पर नजर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया होमवर्क पूरा, मंत्रियों को बेसब्री से इंतजार

Sat, 26 Mar 2022 11:55 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड में ऊर्जा, आवास, शहरी विकास, आबकारी, औद्योगिक विकास, लोनिवि, सिंचाई, स्वास्थ्य, गृह, वित्त, कार्मिक सरीखे अहम विभागों में वरिष्ठ मंत्रियों की निगाह लगी है लेकिन इस बार शायद ही उनकी मुराद पूरी हो पाएगी।
विज्ञापन
धामी कैबिनेट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त, ऊर्जा और लोक निर्माण सरीखे अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं। संभावना यह भी जताई जा रही है कि पुराने मंत्रियों को इस बार नए विभागों का आवंटन हो सकता है। मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर शुक्रवार को भी सबकी नजर लगी थी। लेकिन विभागों का आवंटन नहीं हो पाया।

विज्ञापन


पहले यही माना जा रहा था कि शपथग्रहण के बाद सभी मंत्रियों को विभाग दे दिए जाएंगे। लेकिन मुख्यमंत्री धामी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने लखनऊ चले गए। अब माना जा रहा है कि आज शनिवार को मंत्रियों के कामकाज पर मंथन हो सकता है।

ये भी पढ़ें...धमाके से दहला मसूरी:  गुब्बारा गैस सिलिंडर फटने से हुआ हादसा, युवक का एक पैर घटना स्थल से दो सौ फीट दूर जा गिरा
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ मंत्रियों के करीबी शनिवार को ही विभागों का आवंटन होने की संभावना जता रहे हैं। ऊर्जा, आवास, शहरी विकास, आबकारी, औद्योगिक विकास, लोनिवि, सिंचाई, स्वास्थ्य, गृह, वित्त, कार्मिक सरीखे अहम विभागों में वरिष्ठ मंत्रियों की निगाह लगी है लेकिन इस बार शायद ही उनकी मुराद पूरी हो पाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अपनी दूसरी पारी में मुख्यमंत्री ऊर्जा, लोनिवि, वित्त, गृह, कार्मिक सरीखे कई अन्य अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं।
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें