सुविधाओं का इंतजाम, भीड़ नियंत्रण की रहेगी चुनौती
बीते दो साल से कोरोना महामारी के कारण प्रभावित रही चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की सीमित केयरिंग क्षमता है। ऐसे में धामों में भीड़ को नियंत्रित करने और तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधाओं का इंतजाम करने की बड़ी चुनौती है। भारी संख्या में यात्रियों के धाम में पहुंचने पर व्यवस्था न होने की स्थिति में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पहले सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें...उपचुनाव सीट पर धामी के दस बड़े एलान: भगवान गोरखनाथ से मांगा जीत का आशीर्वाद, कहा- चंपावत मेरी नई कर्म और धर्म स्थली