फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: हरिद्वार में दूसरे दिन भी नहीं संभली व्यवस्था, कल से ऋषिकुल परिसर में शुरू होगा ऑफलाइन पंजीकरण

Thu, 09 May 2024 09:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Chardham Yatra 2024: चार धाम यात्रा पंजीकरण के लिए यात्रियों के अत्यधिक मात्रा में आने के कारण ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटर स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
हरिद्वार में पंजीकरण को लेकर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को सुविधा देने में पर्यटन विभाग दूसरे दिन भी फेल हो गया। पहले दिन उमड़ी भीड़ के दौरान हंगामे को देखते हुए दूसरे दिन पर्यटन विभाग के कार्यालय में पुलिस व पीएसी के अलावा एसपी सिटी को स्वयं व्यवस्था संभालनी पड़ी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रभारी जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने पंजीकरण व्यवस्था ऋषिकुल मैदान में स्थापित करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जारी आदेश में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं के दृष्टिगत ऑफलाइन पंजीकरण के लिए विभिन्न विभागों के कनिष्ठ सहायकों एवम कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा पंजीकरण के लिए यात्रियों के अत्यधिक मात्रा में आने के कारण ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटर स्थापित किए गए हैं। इसमें विभिन्न विभागों के 20 लिपिकीय स्टाफ की तैनाती 10 मई से 17 मई तक के लिए की गई है।

Chardham Yatra: ऑफलाइन पंजीकरण...ऋषिकेश में 12 काउंटर भी पड़े कम, भीड़ नियंत्रण करने में प्रशासन का फूल रहा दम

विज्ञापन

बढ़ी भीड़ तो बंद करना पड़ा मुख्य गेट
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पहले दिन बुधवार को मारामारी और अफरा-तफरी के बीच कुल 3700 से अधिक रजिस्ट्रेशन किए गए। वहीं दूसरे दिन सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान और अजयवीर सिंह की ओर से किए गए इंतजाम भी कारगर साबित नहीं हुए। भीड़ का दबाव सुबह से ही काउंटरों पर बढ़ने लगा। कुल 11 काउंटर संचालित होने के बावजूद हजारों यात्री पर्यटन विभाग के कार्यालय में कतारबद्ध हो गए। आठ बजे तक समूचा परिसर भर उठा। इसको देखते हुए एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने कोतवाली से तैनात दरोगा और कुछ सिपाहियों को कार्यालय के मुख्य गेट पर तैनात कर दिया।

पहले पंजीकरण कराने के लिए सड़क पर रात गुजार रहे यात्री
ऑफलाइन पंजीकरण पहले कराने के चक्कर में करीब सैकड़ों यात्री पूरी रात सड़क और नाले के उपर बैठकर गुजार रहे हैं। पहले दिन बुधवार को पर्यटन विभाग ने महज आठ बजे तक पंजीकरण किया। बचे हुए यात्रियों को पुलिसकर्मियों ने बाहर खदेड़ दिया। इसके चलते उन्हें पर्यटन कार्यालय के बार ही रात गुजारनी पड़ी। महाराष्ट्र और गुजरात से आए कुछ यात्रियों का कहना था कि उन्होंने कोई होटल और धर्मशाला भी नहीं बुक किया। पंजीकरण के लिए उन्हें दूसरे दिन बुलाया गया है, इसके चलते वह जाएं तो कहां। कुछ यात्री परिवार समेत नाले और खुले आसमान के नीचे बैठकर खाना खाते भी दिखे। अतिथि देवो भव का स्लोगन लिखने वाली सरकार के इंतजाम से वह काफी दुखी थे।

पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
चारधाम यात्रा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाया और सड़कों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई तक ही सब कुछ सामान्य रहा बाद फिर से जो जहां पर था वहीं पर कब्जा जमा लिया। रेलवे स्टेशन ओर रोडवेज से हरकी पैड़ी जाना कड़ी चुनौती बना हुआ है। दिन में हालत यह है कि फुटपाथ रेहड़ी ठेली के कब्जे में और बचा हुआ हिस्सा ई-रिक्शा और ऑटो के कब्जे में रहा। इसके चलते यात्रियों व स्थानीय राहगीरों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर अतिक्रमण अभियान चलाया गया, जो निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई है। जल्द ही होटल और दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इसके लिए व्यापारियों के साथ वार्ता भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें