रेखा देवी ने बताया कि महिला को परिजन और ग्रामीण बेस अस्पताल श्रीकोट लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि महिला करीब 85 प्रतिशत झुलस गई है। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।
वहां पर बेड नहीं मिला तो उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां महिला का उपचार किया जा रहा है। वहीं ग्राम प्रधान सहित परिजनों ने वन विभाग से महिला के उपचार के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को एक महिला के जंगल की आग से झुलसने की सूचना मिली है जिसके बाद मौके पर जाकर जानकारी जुटाई गई। अब आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। -दिनेश जोशी, रेज अधिकारी खांकरा रेंज, वन प्रभाग रुद्रप्रयाग।