फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char DhamYatra 2023: तीर्थयात्रियों को सात भाषाओं में मिलेगी जानकारी, छह दिन में 1.27 लाख ने कराया पंजीकरण

Mon, 27 Feb 2023 12:28 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Char Dham Yatra 2023 Update: चारधाम यात्रा के पंजीकरण को लेकर तीर्थयात्रियों में खासा उत्साह दिख रहा है। छह दिनों में  केदारनाथ के लिए 70 हजार और बदरीनाथ के लिए 57 हजार लोग पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ-केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के लिए छह दिनों में 1.27 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम के लिए 70 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। इस बार पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो माह पहले की पंजीकरण शुरू किया है। 21 फरवरी से केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्री अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन


Char DhamYatra 2023: यात्री संख्या सीमित करने के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी और हक-हकूकधारी

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद ही शुरू किया जाएगा। पर्यटन विभाग के उप निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए 1.27 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ के लिए 70 हजार और बदरीनाथ के लिए 57 हजार लोग पंजीकरण करा चुके हैं।

विज्ञापन

सात भाषाओं में साइनबोर्ड लगाएगा पर्यटन विभाग

चारधाम यात्रा पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग इस बार शहर में सात भाषाओं में साइनबोर्ड लगाएगा। जिला पर्यटन अधिकारी ने इस बाबत गढ़वाल आयुक्त को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। पहले चरण में 50 साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। चारधाम यात्रा में गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडू, पंजाब आदि राज्यों से यात्री आते हैं। यहां यात्रियों की सुविधाओं के लिए जानकारी वाले साइनबोर्ड हिंदी या अंग्रेजी में लिखे रहते हैं। इससे दक्षिण भारत के लोग यात्रा संबंधित गाइडलाइन नहीं पढ़ पाते।

जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान ने बताया कि इन यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार तमिल, तेलगू, उड़िया, गुजराती और बंगाली में भी साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। पंजीकरण काउंटरों के पास और शहर के भीड़ वाले स्थानों पर यह साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। अनुमति के लिए गढ़वाल आयुक्त को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

इस दिन खुलेंगे चारों धाम के कपाट

इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे। जबकि परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।

चार तरीके से कराएं पंजीकरण

वेबसाइट : registrationandtouristcare.uk.gov.in
वॉट्सएप : 8394833833 नंबर पर ''''yatra'''' लिखकर भेजें
ऐप : touristcareuttarakhand
टोल फ्री नंबर : 01351364 (अन्य राज्यों के लिए)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें