सिंहधार और मनोहर बाग वार्ड के खेतों में भी बड़ी-बड़ी दरारें पड़ी हैं। सिंहधार वार्ड में एक भारी-भरकम बोल्डर के नजदीक के खेतों में पड़ी दरारें लोगों की चिंता बढ़ रहे हैं। हालांकि यहां मकानों को प्रशासन की ओर से पहले ही खाली करवा दिया गया था, लेकिन लोगों को अपने खेतों और मकानों के नुकसान की चिंता सता रही है।
खेतों में जहां दरारें और गडढ़े पड़े हैं, सुरक्षा के लिहाज से उन्हें मिट्टी और पॉलिथीन से भरा जा रहा है। जिससे बारिश होने पर जमीन के अंदर पानी का रिसाव न हो। रविग्राम सहित अन्य जगहों पर पड़े गड्ढों का सीबीआरआई की टैक्निकल टीम की ओर से सर्वेक्षण कार्य किया गया है। लगातार प्रभावित क्षेत्र में भू-धंसाव पर नजर रखी जा रही है। असुरक्षित घरों के आपदा प्रभावितों को पूर्व में ही राहत शिविरों में रखा गया है।
- कुमकुम जोशी, एसडीएम, जोशीमठ, चमोली