फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Yatra 2022: यात्रा मार्ग पर अब तक 140 घोड़े खच्चरों की मौत, 91 पशु मालिकों के किए गए चालान

Fri, 10 Jun 2022 03:16 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सचिव पशुपालन डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं को निरंतर चिकित्सा एवं उनके मालिकों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। विभाग ने अब तक 6880 घोड़े खच्चरों का निरीक्षण किया है। जिनमें 1804 पशुओं को चिकित्सा प्रदान की गई है। 118 घोड़े खच्चरों को यात्रा के लिए अयोग्य पाया गया।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिव पशुपालन डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हो रही घोड़े खच्चरों की मौत पर सरकार व विभाग पूरी तरह से गंभीर है। अब तक 140 घोड़े खच्चरों की मौत हुई है। विभाग की ओर से पशुचिकित्सकों को तैनात कर यात्रा मार्ग पर घोड़े खच्चरों की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है।

 

विभाग ने 6880 घोड़े खच्चरों का निरीक्षण किया है। सचिव ने बताया कि पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं को निरंतर चिकित्सा एवं उनके मालिकों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। विभाग ने अब तक 6880 घोड़े खच्चरों का निरीक्षण किया है। जिनमें 1804 पशुओं को चिकित्सा प्रदान की गई है। 118 घोड़े खच्चरों को यात्रा के लिए अयोग्य पाया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हैरतअंगेज साजिश: युवक के सिर से निकल रहा था मुर्गे का खून, पुलिस भी खा गई धोखा, कपड़ा उठते ही धरा गया बहुरूपिया

विज्ञापन

इसके साथ ही 91 पशु मालिकों के चालान किए गए हैं। 411 घोड़े खच्चरों का यात्रा मार्ग पर संचालन बंद किया गया। उन्होंने बताया कि घोड़े खच्चरों के ममाले में नौ एफआईआर भी दर्ज की गई है। यात्रा मार्ग पर घोड़े खच्चरों के पीने के पानी की चारियों की सफाई व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें