फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशीमठ: व्यापारियों और स्थानीय युवकों ने रैली निकालकर की बदरीनाथ यात्रा शुरू करने की मांग

Mon, 26 Jul 2021 03:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ

सार

रविवार को बदरीश संघर्ष समिति के नेतृत्व में व्यापार सभा, नवयुवक मंगल दल और स्थानीय लोग साकेत तिराहे पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू करने के लिए व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बदरीनाथ में रैली निकाली। साकेत तिराहे से नगर पंचायत तक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। 

विज्ञापन


रविवार को बदरीश संघर्ष समिति के नेतृत्व में व्यापार सभा, नवयुवक मंगल दल और स्थानीय लोग साकेत तिराहे पर एकत्रित हुए। लोगों ने कहा कि जब सरकार ने सभी पर्यटक स्थल खोल दिए हैं तो चारधाम यात्रा पर पाबंदी क्यों लगा रखी है।

हाईकोर्ट ने बदरीनाथ मंदिर को खोलने पर रोक लगा रखी है तो कोर्ट का सम्मान करते हुए आसपास के पर्यटन स्थल और तीर्थस्थलों को श्रद्धालुओं के लिए खोल देना चहिए। संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार की एक महीने पहले जारी गाइड लाइन के बाद सभी जगह पर्यटन स्थलों को खोल दिया गया है। धाम से 20 किमी पहले विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी को भी पर्यटकों के लिए खोला जा चुका है लेकिन आज भी चारधाम यात्रा बंद है। 
विज्ञापन


 व्यापार सभा के अध्यक्ष विनोद नवानी ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द चारों धामों को यात्रा के लिए खोलें। ऐसा न होेने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान विनोद डिमरी, जमुना प्रसाद, अंशुमान भंडारी, राघव पंवार, सोमेश पंवार, सत्यम राणा, कौशल भंडारी, विपुल डिमरी समेत अन्य लोग मौजूद थे। 

टैक्स और बिजली, पानी के बिल हों माफ
बदरीनाथ से लेकर जोशीमठ तक के स्थानीय लोगों और व्यवसायियों ने कहा कि पिछले साल व इस साल लगातार यात्रा बंद होने से  व्यापार ठप पड़े हैं। ऐसे में सरकार को बिजली और पानी के बिलों के साथ टैक्स माफ करना चाहिए, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें