फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: सेलंग के पास हादसा, बाइक से जोशीमठ घूमने आए दो लापता युवकों के शव खाई में मिले

Fri, 01 Mar 2024 07:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)

सार

Chamoli Accident News: युवकों की अंतिम लोकेशन जोशीमठ के समीप सेलंग के पास मिल रही थी, जिसके आधार पर जोशीमठ पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
खाई से शव निकालती एसडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक से जोशीमठ घूमने आए दो युवकों के शव गहरी खाई में मिले हैं। युवकों की बाइक भी खाई से बरामद हुई है। दोनों 22 फरवरी को घूमने के लिए निकले थे। 27 फरवरी को उनके परिजनों ने चमोली कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड निवासी रितिक राणा (24) और बागेश्वर के ग्राम मंडल शेरा निवासी धीरज धामी (22) 22 फरवरी को बाइक से जोशीमठ घूमने के लिए आए थे। जब युवकों से संपर्क नहीं हुआ तो परिजनों ने चमोली आकर 27 फरवरी को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Haridwar: लाखों की स्मैक के साथ दंपति सहित चार तस्कर गिरफ्तार, एसएसपी ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को युवकों की अंतिम लोकेशन जोशीमठ के समीप सेलंग के पास मिल रही थी, जिसके आधार पर जोशीमठ पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू की। सेलंग से हेलंग तक काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार दोपहर सेलंग के पास बदरीनाथ हाईवे पर दोनों युवकों के शव और उनकी बाइक गहरी खाई से बरामद हुए।

जोशीमठ कोतवाली के उपनिरीक्षक संजय नेगी ने बताया कि बाइक और दोनों युवकों के शव करीब 600 मीटर गहरी खाई में गिरे थे। शवों को खाई से निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें