फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि ने कहा- चारधामों के आसपास समुदाय विशेष की आबादी चिंताजनक

Sat, 16 Oct 2021 12:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि ने चारों धामों के आसपास समुदाय विशेष की बढ़ती आबादी के प्रति चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन
अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े ने प्राचीन पवित्र छड़ी को शुक्रवार को विधि-विधान से हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान कराया। पवित्र छड़ी बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना एवं सरयू नदी के पवित्र संगम में स्नान के बाद हरिद्वार लाई गई।
विज्ञापन


समुदाय विशेष की आबादी चिंताजनक
जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि ने उत्तराखंड के चारों धामों के आसपास समुदाय विशेष की बढ़ती आबादी के प्रति चिंता जाहिर कर मुख्यमंत्री से यथोचित कारवाई की मांग की है। 

शुक्रवार दोपहर जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि, श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि, जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेशपुरी, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरि, श्रीमहंत केदारपुरी के जत्थे के साथ पवित्र छड़ी लेकर हरकी पैड़ी पहुंचे। हरकी पैड़ी पर श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, महंत उत्तम गिरि, श्रीमहंत पशुपति गिरि, थानापति राजेंद्र गिरि आदि ने पवित्र छड़ी का पूजन किया। 
विज्ञापन


पूजन के बाद पवित्र छड़ी को मोतीबाजार, बड़ा बाजार, अपर रोड से होते हुए श्रवणनाथ मठ के निकट स्थित पशुपति नाथ मंदिर लाया गया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराई। इसके बाद पवित्र छड़ी को मायादेवी मंदिर प्रांगण लाया गया। इस दौरान व्यापारी कैलाश केसवानी, सुरेश गुलाटी, संजीव नैयर, कमल बृजवासी, वेद प्रकाश, प्रदीप कालरा ने पूजा अर्चना की। श्रीमहंत हरि गिरि ने बताया यह दशनामी पवित्र छड़ी यात्रा प्राचीन काल से चली आ रही है। 

आज पवित्र छड़ी नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी 
पवित्र छड़ी शनिवार को नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी। दक्ष प्रजापति कनखल, दक्षिण काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों तक जाएगी। नगर भ्रमण के बाद पवित्र छड़ी को मायादेवी मंदिर प्रांगण में स्थापित किया जाएगा, जहां से यह उत्तराखंड की यात्रा के लिए रवाना की जाएगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें