लेखक से मिलिए' कार्यक्रम का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
'ओ एन जी सी - एन अनटोल्ड स्टोरी' और 'डेटलाइन देहरादून' जैसी चर्चित किताबें लिखने वाले राज कंवर इन दिनों अपनी अगली पुस्तक- राइटर ऑफ ओबीचरिज'- पर काम कर रहे हैं। द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया, गढ़वाल पोस्ट और हिमाचल टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में हज़ारों लेख लिख चुके राज कंवर उम्र के दसवें दशक में भी खासे चुस्त नज़र आते हैं।