प्रदेश की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से आने-जाने वाले शरारती तत्वों पर नजर रखी जा सके, इसके लिए दोनों प्रदेशों से लगी सीमाओं पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। योजना के लिए पुलिस मुख्यालय से 10 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले ये कैमरे सीमा पर लगाने की तैयारी है।
प्रदेश में 84 ऐसे रास्ते हैं, जो सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे हैं। चुनाव के समय तो इन अंतर्राज्यीय सीमा पर किराये पर कैमरे लगाए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार पुलिस मुख्यालय ने इन सीमाओं पर स्थायी रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है।