कुलदीप बिष्ट ने इसी धनतेरस पर स्विफ्ट कार खरीदी थी। अभी तक कार का नंबर भी जारी नहीं हुआ था। बताया जा रहा है कि कुलदीप ने मंगलवार को अपने परिजनों से कार की धुलाई के लिए पोखरी रोड पर जाने की बात कही थी। इसी वर्ष फरवरी माह में ही कुलदीप की शादी भी हुई थी।
रामलीला स्थगित, बाजार रहेगा बंद
गोपेश्वर। पोखरी मार्ग पर हुई कार दुर्घटना के कारण गोपेश्वर में मंगलवार से शुरू होने वाली रामलीला एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने वाहन दुर्घटना पर शोक जताया। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने बताया कि मृतक कुलदीप बिष्ट के पिता दिगंबर बिष्ट की मुख्य बाजार में दुकान है। बुधवार को गोपेश्वर बाजार भी बंद रहेगा।