फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ, बदरीनाथ और मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात, बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड

Mon, 04 Nov 2019 09:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/ चमोली
विज्ञापन
पहाड़ियों पर हिमपात - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से प्रदेश में ठंड में भी इजाफा हुआ है। बदरीनाथ धाम में कल हल्की बर्फबारी के बाद आज मौसम सुहावना हो गया है। वहीं आज तड़के केदारनाथ धाम की ऊंची पहाड़ियों में भी बर्फबारी होने की सूचना है। 

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम से पांच किमी. दूर वसुधारा में रविवार को आधा फिट तक बर्फबारी हुई है। यहां सीजन की पहली बर्फबारी होने से वसुधारा घूमने गये सैलानियों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। बदरीनाथ धाम में रविवार देर रात भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी से धाम मे ठंड बड़ गई है।

चमोली जिले में रविवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया था। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में कहीं कहीं बारिश हुई। इससे धाम में ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुनस्यारी की चोटियों पर भी हिमपात

मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर दूसरे दिन भी हिमपात से निचले इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। रविवार शाम को मुनस्यारी में बारिश के साथ ओले भी गिरे। धारचूला की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। 

शनिवार देर शाम से ही मुनस्यारी की पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, छिपलाकेदार आदि चोटियों पर बर्फबारी के साथ ही बारिश शुरू हो गई। ताजा हिमपात के बाद चोटियां बर्फ से ढकी नजर आ रही हैं। बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि के साथ ही सर्द हवाएं चलने से निचले इलाकों में ठंड में इजाफा हुआ है। 

धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार वहां गुंजी, गर्ब्यांग, नाभी और कालापानी क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बर्फबारी हुई। रविवार को जिले के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे हालांकि बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें