फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक के नीचे जा घुसी, हादसे में हरियाणा के तीन यात्रियों की मौत

Mon, 22 May 2023 11:14 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

रघुनाथ मॉल के समीप एक कार ट्रक के अंदर जा घुसी। जिससे कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात हरियाणा से हरिद्वार आ रही कार तेज रफ्तार से डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना खतरनाक था कि कार में बैठे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर तीन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना रविवार की देर रात की है, जब हरियाणा के रेवाड़ी से विनय कुमार, हेमंत यादव, रोहित और दीपक कार से हरिद्वार आ रहे थे। बदराबाद थाना क्षेत्र में पहुंचते ही रघुनाथ मॉल के पीछे हाइवे पर कार की रफ्तार तेज होने के कारण घुमाव पर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद  हाईवे पर ट्रक से टकरा गई।

पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया
ट्रक के अंदर जा घुसी। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस अस्पताल भिजवाया जहां हेमंत, रोहित, दीपक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद रोड पर जाम लग गया  पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया और स्थिति को सामान्य किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम आए यूपी के तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, अब तक 17 श्रद्धालुओं हो चुकी मौत
विज्ञापन


 थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जबकि घायल का उपचार चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें