फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते ही देखते जमींदोज हो गई खड़ी इमारत

Sat, 11 Jul 2015 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
वही हुआ, जिसका डर था। बारिश की झड़ी के बीच धामावाला में दुर्गा मंदिर वाली सड़क पर शुक्रवार को एक गिरासू भवन भरभराकर ढह गया। अच्छी बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


हालांकि मलबे की चपेट में आकर तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से मलबा हटाया और मलबे में दबे वाहनों को बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शी ने जो देखा
प्रत्यक्षदर्शी कुर्बान ने बताया कि वे जिस समय यहां से गुजर रहे थे मकान का प्लास्टर गिर रहा था, इससे पहले की वे कुछ समझ पाते, तभी एक मंजिला मकान का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि वह उसकी चपेट में नहीं आए।
विज्ञापन


खेमचंद ने बताया कि वह अपनी बजाज पल्सर बाइक को मकान के नीचे खड़ी करने के बाद कुछ काम से गए थे। तभी मकान गिरने की जोरदार आवाज सुनाई दी। मलबे में उनकी बाइक समेत दो अन्य वाहन भी दब गए।
विज्ञापन

मकान गिरने से सड़क हुई जाम

इसके बाद मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया। जो देर शाम तक जारी था। इस दौरान सड़क पूरी तरह जाम रही। बारिश की वजह से मलबा हटाने में दिक्कतें आ रही थीं।

आसपास के लोगों ने बताया कि मकान में कुछ समय पहले तक एक बुजुर्ग महिला रहती थी। जो अब किसी और मकान में शिफ्ट हो गईं।

उधर, एडीएम वित्त प्रताप शाह ने बताया कि घटना के बारे में कंट्रोल रूम में कोई सूचना दर्ज नहीं है। इस दौरान घटनास्थल पर गुरचरण सिंह, रईस अंसारी, कुर्बान अली, खेमचंद समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें