भारत को दहला देने वाली केदारनाथ आपदा ने ब्रायन लारा की आंखों में भी नमी ला दी।
केदारनाथ घाटी में जून महीने में आई आपदा के बारे में लारा ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। जब इस हादसे के बारे में पता चला तो मैं शॉक्ड रह गया और बहुत दुखः भी हुआ।
पढें, सचिन पर संन्यास के लिए न डालें दबावः लारा
मुझे इस आपदा में प्रभावित हुए लोगों के सहायता के लिए चैरिटी मैच खेलने के लिए कहा गया तो तभी मैंने एकदम से हां बोल दिया था। इस तरह से मैं हादसे में जान गवां चुके लोगों को श्रद्घांजलि दे सकूंगा और यह मेरे लिए बड़ी बात भी है।
दून की खूबसूरती ने जीता दिल
विश्व क्रिकेट के महानतम सलामी बल्लेबाज ब्रायन लारा का दिल दून की खूबसूरती पर फिदा हो गया। उन्होंने कहा कि भारत में दिल्ली, मुंबई सहित अन्य शहरों में वे कई बार आए हैं, लेकिन देहरादून उनका पहला दौरा है।
यह खूबसूरत है, यहां आकर दिल को बहुत सुकून मिला। यहां का मौसम शानदार है। यह मैदान भी बहुत शानदार है, खासकर इस पिच में खेलने में मुझे मजा आया। मैं दोबारा यहां जरूर आना चाहूंगा।